फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर के निशाने पर राम की अयोध्या, हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगरी अयोध्या खूंखार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के निशाने पर है। इस बाबत केंद्रीय खुफिया एजेंसी से ताजा इनपुट मिलने पर बुधवार को हाई अलर्ट जारी करके राम जन्मभूमि परिसर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों का सुरक्षा घेरा और सख्त कर दिया गया है। शासन की ओर से अयोध्या के साथ ही काशी और मथुरा की सुरक्षा को लेकर भी कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


अयोध्या के प्रमुख मंदिरों पर आतंकी साया मंडरा रहा है। आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक लश्कर-ए तैयबा अब अयोध्या, काशी और मथुरा के प्रमुख मंदिरों को निशाना बनाने की फिराक में है। ऐसे में अयोध्या में हाई अलर्ट जारी करके बुधवार को सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

सुरक्षा बल भी और बढ़ा दिया गया है। सुरक्षा बलों के जवान संदिग्धों से पूछताछ करने के साथ ही वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे हैं। सभी प्रवेश मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल पांच जुलाई 2005 को राम जन्मभूमि परिसर में हुए फिदायीन हमले के बाद से आतंकी संगठन लगातार हमले की फिराक में रहे हैं। देश में आतंकी संगठनों की बढ़ती गतिविधियों के चलते खुफिया एजेंसियां लगातार अयोध्या पर हमले के खतरे का अलर्ट जारी करती रही हैं।

एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि केवल अयोध्या को लेकर ही इनपुट व हाई अलर्ट नहीं जारी किया गया है, शासन ने काशी व मथुरा के भी प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चाक-चौबंद की गई है।

विज्ञापन

पर बिजली कटौती बनी समस्या

सुरक्षा को लेकर अति संवेदनशील रामनगरी में रात्रिकालीन विद्युत कटौती से आतंकी हमले का खतरा बढ़ गया है। देर रात तक निश्चित अवधि में कई-कई घंटे की बिजली कटौती को खुफिया एजेंसियां भी सुरक्षा के मद्देनजर खतरा मान रही हैं।

खुफिया एजेंसियों ने शासन स्तर पर इसकी रिपोर्ट भी भेजी है। सावन झूला मेले में भी दो संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर चस्पा करके सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया था। मेला समाप्त होते ही बिजली की बेतहाशा कटौती शुरू हो गई है।

दिन के साथ ही रात में कई-कई घंटे की आपात कटौती हो रही है। सप्ताह भर से अधिक समय से रात में नौ बजे से 11 बजे तक कटौती हो रही है। मंगलवार को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अयोध्या, काशी और मथुरा के प्रमुख मंदिरों पर आतंकी हमले के खतरे की आशंका का अलर्ट जारी किया तो शासन ने सुरक्षा तो बढ़ा दी है।

रात्रिकालीन विद्युत कटौती से सुरक्षा को लेकर खतरे के संबंध में खुफिया एजेंसियों ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। मगर बिजली आपूर्ति की स्थिति फिलहाल जस की तस है।

सीओ अयोध्या दिनेश द्विवेदी भी रात्रिकालीन बिजली कटौती को सुरक्षा के लिए खतरा बताते हैं। उनका कहना है कि रेड जोन से सटा यलो जोन क्षेत्र रात में विद्युत कटौती के कारण अंधेरे में डूब जाता है। इसके चलते सुरक्षा कर्मियों को कांबिंग में दिक्कतें आती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें