भाजपा की ओर से आयोजित शौर्य सम्मान समारोह में पार्टी के विधानमंडल दल के नेता हुकुम सिंह ने मुजफ्फरनगर दंगे पर प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए।
उन्होंने कहा कि कें द्र में भाजपा की सरकार बनते ही मुलायम-अखिलेश से मुजफ्फरनगर दंगे में हुए एक-एक जुल्म का जवाब लिया जाएगा।
हुकुम सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता सपा सरकार को उसकी औकात बता देगी।
पढ़ें: दंगों के बाद 'रिहाई' पर नहीं हुई सुनवाई
सुरेश राणा का हुआ सम्मान
रविवार को विधायक सुरेश राणा के सम्मान में आयोजित समारोह में हुकुम सिंह ने कहा कि दंगों में एक-एक गांव से एक-एक हजार लोगों पर मुकदमे लगा दिए गए। 80 साल के बुजुर्गों पर मुकदमे लादे गए। दूसरी तरफ मुकदमों के आरोपियों को हेलीकॉप्टरों में बैठाकर सरकार को सलाह देने ले जाया जा रहा है। साथ ही उन्हें सुरक्षा दी जा रही है।
पढ़ें- दंगों के बाद अब महापंचायत की महाचुनौती
हुकुम सिंह ने कहा कि न्यायपालिका ने सुरेश राणा पर से रासुका हटाकर साफ कर दिया कि सरकार ने गलत तथ्यों से उन्हें फंसाने की साजिश रची। प्रदेश की जनता सरकार के जुल्म और पाखंड से उब चुकी है।
हुकुम सिंह ने मंच से मुलायम और अखिलेश यादव को चेताते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनते ही मुजफ्फरनगर-शामली दंगे की एक-एक ज्यादती का हिसाब लिया जाएगा।
पढ़ें- ‘हिम्मत है तो मुजफ्फरनगर आकर दिखाएं आजम’
आजम पर भी ली चुटकी
सुरेश राणा ने आजम खां पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि आजम को अब सपने में केवल भाजपा विधायक ही दिखाई देते होंगे। उनकी इस बात पर मौजूद समर्थकों ने खूब तालियां बजाई। राणा को पहले ट्रैक्टर पर बैठाकर लाया गया, फिर उन्हें घोड़ी पर बैठाकर उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।
यूपी की तमाम छोटी-बड़ी हलचल से रहिए अपडेट यहां