मोदी सरकार की मुहिम से एक पाकिस्तानी महिला को भारतीय पहचान मिलने जा रही है। शांति नगर, कैंट में 27 वर्षों से रह रहीं पाकिस्तान की शकीला बानो के लिए मंगलवार का दिन अहम होगा।
मंगलवार शाम चार बजे कलेक्ट्रेट में विशेष सचिव, पासपोर्ट एवं नागरिकता अनुभाग सूर्य नारायण शकीला से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर नागरिकता पर अंतिम मुहर लगाएंगे। ऐसा हुआ तो शकीला को एक भारतीय के सारे अधिकार प्राप्त हो जाएंगे।
पाकिस्तान के कराची की रहने वाली शकीला का निकाह 27 बरस पहले शांति नगर में रहने वाले मुन्ना बाबू से हुआ था। तब से शकीला भारत की बहू तो बन गईं लेकिन कानूनी मान्यता नहीं मिली।