फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने सामने: पूर्व कैबिनेट मंत्री बोले- एक तीर से हर बार शिकार नहीं होगा, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने दिया जवाब

Sat, 04 Dec 2021 07:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शाहिद मंजूर ने योगी सरकार पर सवाल उठाए हैं जिसका जवाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिया है।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहिद मंजूर व पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे शाहिद मंजूर योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि चाहे केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की योगी सरकार, एक भी काम ऐसा नहीं है जिससे लोगों का भला हो पाया हो। नोटबंदी, जीएसटी से लेकर कृषि कानूनों तक पर क्या हुआ, सबने देखा।

विज्ञापन


प्रदेश में योगी की ‘ठोको नीति’ से अपराध कम नहीं हो पाया। ले देकर बस एक तीर हिंदू- मुस्लिम का इनके पास रह गया है। पर, एक तीर से बार-बार शिकार नहीं होता। जनता सब कुछ जान चुकी है। इस चुनाव में हर एक मुद्दा अपने आप बोलेगा और इसका परिणाम यह होगा कि भाजपा का सफाया हो जाएगा।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिया जवाब- कानून-व्यवस्था सुधरी, विकास के भी काम हुए
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि कानून और विकास के मुद्दे ऐसे हैं जिनमें उत्तर प्रदेश में अविस्मरणीय काम हुआ है। अपराधियों की संपत्तियां कुर्क ही नहीं, बल्कि उन पर बुलडोजर चलाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया। सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बड़ा मुद्दा है। टीईटी में फर्जीवाड़ा नहीं हो इसलिए परीक्षा निरस्त की गई। यदि फर्जीवाड़ा होता तो कितने ही योग्य बच्चों का भविष्य खराब हो जाता। दोबारा परीक्षा करा दी जाएगी, पर होगी पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से ही। जनता जानती है कि सरकार ने किस ईमानदारी के साथ काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें