फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग शबीना ने पेश की मिसाल, कोरोना राहत कोष में दी 10 महीने की पेंशन

Tue, 28 Apr 2020 02:52 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

दृष्टिबाधित शबीना सैफी ने कोरोना राहत कोष में 10 महीने की दिव्यांग पेंशन दान कर मिसाल पेश की। शबीना संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं। दिव्यांग पेंशन तथा संगीत प्रस्तुतियां देकर वह अपना घर चलाती हैं।

विज्ञापन


इस संकट की घड़ी में उन्होंने अपनी पेंशन दान करके बाकी लोगों से इस संकट की घड़ी में आगे आने की अपील की है। दान देने के लिए शबीना के पास चेकबुक भी नहीं थी।

ऐसे में रिलीफ कमिश्नर संजय गोयल को सूचना दी गई। संजय गोयल ने सआदतगंज क्षेत्र के एसबीआई शाखा के मैनेजर से बात करके युवती को दान देने में मदद कराई।

28 वर्षीय शबीना ने बताया कि दो साल की उम्र में पोलियो की वजह से उसके पैर खराब हो गए थे। इसके कुछ समय बाद उसकी आंखों की रोशनी भी चली गई। स्कूल नहीं जा सकी पर बचपन से ही संगीत का शौक था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

गायिकी के लिए मिल चुके हैं विभिन्न पुरस्कार

अपने पिताजी से कहा कि उसे संगीत का प्रशिक्षण दिला दें। इसके बाद मैंने संगीत में प्रभाकर की डिग्री की। युवा महोत्सव में वर्ष 2006 से 2016 तक हुई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इस क्षेत्र में कॅरियर बनाने की शुरुआत की।

अब इसी को आधार बनाकर स्टेज परफॉर्मेंस देना शुरू किया। आज इसी के दम पर अपनी मां और भाई की देखभाल करती हूं। शबीना को अपनी गायिकी के लिए विभिन्न पुरस्कार मिल चुके हैं।

इनमें वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश सरकार से मिला उत्कृष्टता प्रमाणपत्र भी शामिल है। वर्ष 2019 में उप-राष्ट्रपति के हाथों उन्हें मल्टीपल डिसेबिलिटी की श्रेणी में रोल मॉडल के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें