फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शादी का झांसा देकर युवतियों का यौन शोषण, ट्रांसजेंडर को प्रेमजाल में फंसाकर की वसूली

Tue, 01 Jul 2025 04:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं। सुशांत गोल्फ सिटी, ठाकुरगंज और हजरतगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शादी का झांसा, धमकी और ब्लैकमेल जैसे गंभीर आरोप में केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके की युवती ने कानपुर देहात के गजनेर कोरारी गांव निवासी कौशल सिंह चौहान पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व आरोपी के माता-पिता व भाई पर उसे धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि 6 साल के रिश्ते के बाद कौशल ने हाल ही में दूसरी लड़की से सगाई कर ली। जब उसने विरोध किया तो आरोपी के पिता सत्येंद्र सिंह, मां और भाई ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जल्द मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराने की बात कही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़े- Raebareli: गोली मारकर व्यापारी की हत्या... पत्नी की हालत नाजुक, हमलावरों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

दलित युवती के साथ दो साल तक शोषण


ठाकुरगंज के बालागंज निवासी मो. समीर पर रहीमावाद की युवती ने शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण का आरोप लगाया है। कुछ समय पहले समीर ने शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता अनुसूचित जाति से है, केस की विवेचना एसीपी चौक राजकुमार सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Gonda News: खड़े ट्रक में पीछे से टकराई तेज रफ्तार कार, राज्यमंत्री दानिश आजाद के कैमरामैन की मौत

ट्रांसजेंडर से यौन शोषण और तीन लाख की वसूली

हरदोई के अतरौली निवासी विंग्स ऑफ फायर कैफे के संचालक अभिषेक सिंह चौहान ने ट्रांसजेंडर को प्रेमजाल में फंसाया, यौन शोषण किया और फिर पिस्टल के बल पर तीन लाख रुपये भी वसूले। हजरतगंज पुलिस ने सोमवार को अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। केस मोहनलालगंज निवासी किन्नर की शिकायत पर दर्ज किया गया था।

 युवती को धोखा देकर की दूसरी शादी

रकाबगंज के  राहुल मिश्रा ने युवती से संबंध बनाए और फिर छिपकर किसी और से शादी कर ली। नाका पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें