फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फाॅरेन सेल से होगी विदेशी मरीज और विद्यार्थियों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
किंग जाॅर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में इलाज कराने वाले सभी विदेशी मरीजों का अब अलग से रिकाॅर्ड रखा जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय में फाॅरेन सेल की स्थापना की गई है। यह सेल मरीजों के साथ ही पढ़ाई के लिए आने वाले विदेशी विद्यार्थियों का भी रिकाॅर्ड रखेगी।
विज्ञापन

केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से इस संबंध में निर्देश मिले हैं। संस्थान में नेपाल, बांग्लादेश के साथ ही कई अफ्रीकी देशों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनके इलाज के लिए उनके साथ तीमारदार भी आते हैं। इसका पूरा ब्योरा रखना जरूरी है। इसको देखते हुए फाॅरेन सेल की शुरुआत की गई है। यह सेल हर मरीज के साथ ही उसके साथ रहने वाले तीमारदारों का भी रिकाॅर्ड रखेगी। इनके अस्पताल में भर्ती रहने, किए गए प्रोसीजर, छुट्टी का दिन और अन्य सूचनाएं भी सेल में दर्ज की जाएंगी। यह डाटा सरकारी एजेंसियों को भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें