फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः अज्ञात युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, धमकी देकर भागा

Sat, 18 Jan 2020 03:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मासूम के परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। साथ ही बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से रायबरेली की रहने वाली 11 वर्षीय छात्रा कृष्णानगर नगर थाना क्षेत्र में एक साल से बुआ संग रह रही। मासूम आलमबाग स्थित एक सरकारी विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा है। बीते मंगलवार को छात्रा घर के पास स्थित तालाब पर गई थी, जहां एक अज्ञात युवक ने छात्रा से दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए भाग निकला।

विज्ञापन

पुलिस ने बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण करवाया

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
छात्रा ने घर पहुंचकर बुआ को आपबीती सुनाई। मासूम की बुआ ने पुलिस को और छात्रा के माता पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद छात्रा को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन दिन इलाज करने के बाद चिकित्सकों ने शुक्रवार को छात्रा को घर भेज दिया।

वहीं, छात्रा के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण करवाया है। थाना प्रभारी राम कुमार यादव ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। पूछताछ में पीड़िता के मुताबिक, क्लीन शेव आरोपी युवक की उम्र 25 वर्ष आंकी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें