फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सात आईपीएस अफसरों के तबादले, वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी बने विक्रांत वीर और अमित कुमार

Sat, 27 Mar 2021 06:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में शनिवार को सात आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के सीपी ए. सतीश गणेश ने आईपीएस विक्रांत वीर और आईपीएस अमित कुमार-I को वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी पद पर नियुक्ति किया गया।  2014 बैच के आईपीएस विक्रांत वीर एसपी प्रतीक्षारत थे। वहीं 2013 बैच के आईपीएस अमित कुमार-I एसपी डायल-112 थे। आईपीएस अमित कुमार वाराणसी में एसपी ग्रामीण भी रह चुके हैं।

विज्ञापन


वहीं, बीबीजीटीएस मूर्थी, संजीव त्यागी, अनूप कुमार सिंह, सलमान ताज पाटिल व रवीना त्यागी को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी पद पर नियुक्त किया गया है।

अनूप कुमार सिंह अभी तक सेनानायक, 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के पद पर कार्यरत थे। आईपीएस मूर्थी अपर पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय में तैनात थे। आईपीएस संजीव त्यागी पुलिस अधीक्षक डीजीपी मुख्यालय से संबद्घ थे। इसके अलावा, सलमान ताज पाटिल पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ के पद पर कार्ररत थे जबकि रवीना त्यागी पुलिस अधीक्षक, सीबीआईडी, कानपुर नगर के पद पर कार्ररत थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें