लखनऊ। लखनऊ के रास्ते बृहस्पतिवार को सात फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों का सफर आसान हो सकेगा।
लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04080 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल दिल्ली से शाम 7ः30 बजे रवाना होगी। 04058 आनंदविहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल रात 11:15 बजे चलेगी। 04218 चारबाग-वाराणसी स्पेशल शाम 4ः30 बजे चारबाग से, 04217 वाराणसी-लखनऊ स्पेशल वाराणसी से सुबह 6ः25 बजे चलेगी।
02270 चारबाग-छपरा स्पेशल चारबाग से दोपहर 2:15 बजे, 04095 अयोध्या कैंट-आनंदविहार टर्मिनल अयोध्या कैंट से सुबह 9 बजे, 04518 चंडीगढ़ जंक्शन-गोरखपुर स्पेशल चंडीगढ़ से रात 11:15 बजे, 04372 देहरादून-चारबाग स्पेशल देहरादून से शाम 6:15 बजे चलाई जाएगी। ये ट्रेनें लखनऊ व वाया चारबाग चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को सुविधाएं होंगी।