फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही की रिपोर्ट लगाने पर सिपाही ने दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Sat, 01 Oct 2016 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक को सिपाही की लापरवाही की रिपोर्ट भेजना एक दरोगा को मंहगी पड़ गई। रिपोर्ट भेजे जाने से गुस्साए सिपाही ने गुरुवार की रात दरोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन


इस दौरान पिटाई में दरोगा की वर्दी फट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में एसओ ने पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी है।

बताया जाता है कि बीते दिनों इटियाथोक थाने में पकड़कर लाया गया छेड़खानी का एक आरोपी चिकित्सीय परीक्षण कराने के दौरान सिपाही की लापरवाही से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हथकड़ी समेत फरार हो गया था।

आरोपी के फरार होने पर इस मामले के विवेचक दरोगा रामदवन यादव ने सिपाही देवेंद्र यादव की लापरवाही की गोपनीय रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेज दी थी। इसी रिपोर्ट को लेकर सिपाही दरोगा से नाराज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान रोका और की पिटाई

गुरुवार की शाम दरोगा रामदवन यादव थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव में शुक्रवार को होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव के लिए बनाए गए पोलिंग बूथ का निरीक्षण करने गए थे।

वहां से रात करीब 10 बजे वह थाने पर लौट रहे थे। तभी पोलिंग बूथ से थोड़ी ही दूर पर उन्हें सिपाही देवेंद्र यादव ने रोक लिया और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। इस मारपीट में दरोगा की वर्दी फट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

दरोगा को पीटने के बाद सिपाही वहां से चला गया। सिपाही के जाने के बाद दरोगा रामदवन यादव किसी तरह थाने पहुंचे और इस घटना की जानकारी थानाध्यक्ष समेत अन्य उच्चाधिकारियों को दी।

दरोगा रामदवन यादव ने सिपाही पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष हरि सिंह ने बताया कि इस पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें