फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंगेतर को युवती की फोटो भेजकर धमकाया, तुड़वाया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
माल। माल के एक गांव की युवती ने अभिषेक नाम के युवक पर शादी से तीन दिन पहले उसके मंगेतर को फोन कर जान से मारने की धमकी देने और उसकी फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर माल नवाब अहमद के मुताबिक, युवती ने तहरीर में बताया कि उनकी शादी रहीमाबाद थाना क्षेत्र के उमरावल निवासी युवक से तय हुई थी। शादी की तारीख 15 नवंबर 2026 निर्धारित थी। युवती का आरोप है कि करीब चार वर्ष पहले उसके घर पर छत पड़ने के दौरान जगदीशपुर निवासी अभिषेक काम करने आया था। इसी दौरान उसे युवती का मोबाइल नंबर मिल गया। इसके बाद वह उससे बातचीत करने लगा। आरोप है कि अभिषेक ने इस दौरान युवती की कुछ फोटो भी हासिल कर ली थीं। युवती की शादी की जानकारी मिलने पर वह भड़क गया और 12 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे अभिषेक ने मंगेतर को फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही उनसे शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि वह खुद उनसे शादी करेगा। आरोपी ने युवती के भाई को भी धमकाया। इससे दोनों परिवारों में डर का माहौल बन गया और युवती का रिश्ता टूट गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें