लखनऊ। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित समारोह में 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। टैबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार का आभार जताया।
आयोजन में लखनऊ के अलावा उन्नाव, सीतापुर और हरदोई के विद्यार्थी शामिल हुए। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की मौजूदगी के बावजूद बसों से आवागमन, बैठने और भोजन की व्यवस्था सुचारु रही।
मुख्यमंत्री ने मंच से 16 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। इनमें सिमरन गुप्ता (राममनोहर लोहिया संस्थान), सृष्टि शुक्ला (एकेटीयू), दिव्यम श्रीवास्तव (फोरेंसिक यूनिवर्सिटी), आदित्य यादव और युवराज सिंह (लखनऊ विश्वविद्यालय), नाजरीन खान (एसजीपीजीआई), नेहा मोहन (केजीएमयू), लेखराज विश्वकर्मा (बिजली पासी पीजी कॉलेज), रविंद्र सिंह मौर्य (एसआर यूनिवर्सिटी), अतुलित पांडेय, हर्षित यादव, अभिजीत कुमार (हरदोई), प्रतिमा देवी (सीतापुर), अमित कुमार, अभिषेक कुमार, मान्या श्रीवास्तव (उन्नाव) के नाम शामिल रहे।
पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में मिलेगी मदद
-उन्नाव से आईं प्रज्ञा सिंह, उज्ज्वल द्विवेदी, कीर्ति पाल और प्रतीक्षा अवस्थी ने कहा कि टैबलेट से आगे की पढ़ाई आसान होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की युवाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं की सराहना की। साथ ही बताया कि वे मतदाता पहचानपत्र बनवाकर लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदारी निभाएंगी।
-आस्था गौतम ने बताया कि उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम कॉलेज से स्नातक किया है और अब यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं। टैबलेट उनकी तैयारी में मददगार होगा।
-खुशबू प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री को करीब से सुनने का अवसर मिला और टैबलेट से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहूलियत होगी।
-सारा खान ने इसे सरकार की योजना का लाभ बताते हुए कहा कि इससे आगे की पढ़ाई आसान होगी।
-नुसरत जहां ने बताया कि वह आगे पढ़ाई नहीं करेंगी, इसलिए मिले टैबलेट का इस्तेमाल उनका भाई करेगा।
-वरुण सिंह ने कहा कि टैबलेट से पढ़ाई के साथ एडिटिंग जैसे रचनात्मक काम भी कर सकेंगे। अच्छी स्टोरेज उपयोगी होगी।
-प्रशांत पांडेय ने बताया कि लैपटॉप और अच्छे फोन के अभाव में पढ़ाई प्रभावित होती थी। अब टैबलेट से उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनने और आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी।
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से टैबलेट पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।