फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयुक्त की डीपी लगाकर विभाग में भेजे फर्जी मैसेज, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाजों की तरफ से निवार्चन आयुक्त की डीपी लगाकर विभाग में तैनात कर्मचारियों को फर्जी मेसेज भेजे गए। उसके बाद उनसे रकम की मांग की। बार-बार मिल रही शिकायतों पर निर्वाचन आयुक्त के निजी सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने हुसैनगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हुसैनगंज श्याम सिंह के मुताबिक, पिछले कई दिनों से जालसाज विभाग में तैनात कर्मचारियों से रुपयों की मांग रहे हैं। यही नहीं, मैसेज करने वाले नंबर के व्हाट्सएप पर निर्वाचन आयुक्त की डीपी लगी होने के कारण कोई भी सवाल-जवाब नहीं करता है। एक कर्मचारी ने 40 हजार रुपये भेज दिए और फिर भी लोगों को मैसेज भेजना बंद नहीं हुआ। शिकायत मिलने पर निवार्चन आयुक्त के निजी सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने हुसैनगंज थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। साइबर क्राइम सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें