संजय गांधी पीजीआई में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 11 अगस्त तक नाैकरी जाॅयन करने के लिए कहा गया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
संस्थान की ओर से जारी पत्र के अनुसार मेडिकल लैब टेक्नोलाॅजिस्ट के दो, फाॅर्मासिस्ट के चार, रेडियोडायग्नोसिस टेक्नीशियन के एक और नर्सिंग ऑफिसर के 25 पदों पर जाॅयनिंग होनी है। जाॅयनिंग के लिए इनको एक महीने यानी 11 अगस्त तक का माैका दिया गया है। चयनित उम्मीदवाओं को 11 अगस्त तक प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 206 में अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ पहुंचना है। शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ ही नियुक्ति पत्र की काॅपी लेकर भी जाना है।