उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के इंजीनियरिंग
कॉलेजों में दाखिले के लिए जेईई मेन और एसईई की काउंसलिंग अलग-अलग होगी।
पहला मौका ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई-मेन) देने वाले छात्रों को दिया
जाएगा। खाली सीटों को यूपी स्टेट एंट्रेंस एग्जाम (एसईई) में शामिल करते
हुए मुख्य काउंसलिंग होगी।
दोनों परीक्षा देने वाले छात्र दोनों काउंसलिंग
में शामिल होकर दो सीट अलॉट करा सकते हैं लेकिन मुख्य काउंसलिंग के दूसरे
राउंड से पहले फीस जमा कराते हुए दोनों में से कोई एक सीट छोड़नी होगी।
पहले
जेईई मेन की काउंसलिंग में 10 फीसदी ऑल इंडिया रैंक और 10 फीसदी स्टेट
रैंक वाले छात्रों को मौका दिया जाएगा।
खाली सीटें एसईई की मुख्य काउंसलिंग
के वक्त सीटों की उपलब्धता का ब्योरा छात्रों के सामने होगा। यूपी-एसईई की
आवेदन प्रक्रिया पांच अप्रैल को खत्म हो जाएगी।
20-27 अप्रैल को परीक्षा
होगी लेकिन एसईई काउंसलिंग का कार्यक्रम जेईई-मेन के रिजल्ट के आधार पर ही
तैयार किया जाएगा।