फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस अस्पताल में भी मिलेगी MRI की सुविधा

Fri, 04 Apr 2014 11:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में भी एमआरआई जांच की सुविधा शुरू होगी। राजधानी का ये दूसरा अस्पताल होगा जहां एमआरआई मशीन लगाने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन


इससे पहले लोहिया अस्पताल में ये मशीन लगाई गई थी। इसके अलावा पीजीआई, केजीएमयू और डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भी एमआरआई जांच की सुविधा है।
सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर भटकने से बचाने के लिए जांच की सभी सुविधा मुहैया कराई जाएंगी।

इसके तहत सिविल अस्पताल में भी एमआरआई मशीन लगाई जाएगी। इसके लिए एक टेक्नीशियन को डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त अस्पताल में एमआरआई जांच का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे भविष्य में एमआरआई मशीन स्थापित करने पर प्रशिक्षित टेक्नीशियन भी उपलब्ध रहे। सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध है।

इससे पहले सिविल अस्पताल में प्रदेश की पहली कैथ लैब भी स्थापित की गई थी। ये प्रदेश का पहला अस्पताल है, जहां दिल के रोगियों की एंजियोग्राफी मशीन लगाई गई थी।
विज्ञापन


इससे कम शुल्क में हार्ट अटैक के रोगियों की एंजियोग्राफी की जा रही है। इसके अलावा प्रदेश की पहली इन्फेक्शन फ्री बर्न यूनिट भी सिविल अस्पताल में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें