अयोध्या में 24 नवंबर को शिवसेना के होने वाले कार्यक्रम व 25 नवंबर को होने वाली धर्मसभा के लिए सुरक्षा का फूलप्रूफ प्लान तैयार हो गया है।
रामनगरी में होने वाले आयोजनों के लिए एक एडिशनल डायरेक्टर जनरल की नियुक्ति की गई है। जबकि, एक डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल, तीन एसपी, 10 एडिशनल एसपी, 21 डिप्टी एसपी, 160 इंस्पेक्टर, 700 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।
वहीं, भारी संख्या में फोर्स के रूप में 42 कंपनी पीएसी व पांच कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स लगाई गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आतंकवादी निरोधक दस्ता मौजूद रहेगा और ड्रोन कैमरे से हर निगरानी की जाएगी।
विश्व हिंदू परिषद का दावा है कि धर्मसभा में एक लाख से भी ज्यादा रामभक्त हिस्सा लेंगे।