कुछ समय से इसरो की बाउंड्रीवॉल के किनारे दुकानें लगाई जा रही हैं। छोटे पटरी दुकानदार भी फल सब्जी एवं अन्य सामानों की बिक्री के लिए ठेले लगा रहे हैं। इससे प्रतिष्ठान की सुरक्षा व्यवस्था किसी भी समय प्रभावित हो सकती है। शरारती तत्वों द्वारा इसका लाभ उठाकार अप्रत्याशित घटना घटित की जा सकती है। ऐसे में शहर के अतिमहत्वपूर्ण संस्थानों में से एक इसरो की चाकचौबंद सुरक्षा जरूरी है।
हटवाए जाएंगे कब्जे
‘इसरो के पास से पहले भी कब्जे हटवाए गए हैं। नगर निगम जल्द ही पुलिस बल लेकर अवैध कब्जों को हटवाएगा। इसके लिए एसएसपी से पुलिस बल की मांग करेंगे।’
अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त प्रशासन
‘इस मामले में पत्र मिला है। सीओ और गुडंबा थाने को अतिक्रमण हटाने में नगर निगम की मदद करने का निर्देश दिया गया है।’
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी