प्रवीण कुमार ने बताया कि 2010 में हाईकोर्ट के निर्णय के समय जिस तरह की व्यवस्था की गई थी, उसी तर्ज पर इस बार भी संवेदनशील कस्बों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर इस सिस्टम को थाने के वायरलेस सेट से जोड़कर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस की अपील व संदेश आम लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा।
वहीं, सूत्रों का कहना है कि अयोध्या में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की जा रही है। अब तक 35 कंपनी पीएसी और 14 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल की तैनाती की जा चुकी है। पीएसी व अर्धसैनिक बल की 35 से 40 कंपनी और तैनात की जाएगी।