फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीनियर सेक्शन इंजीनियर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रैक मेंटेनर को रिलीव करने के लिए मांगे थे रुपये

Thu, 18 Apr 2024 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ट्रैक मेंटेनर को रिलीव करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग करने वाले सेक्शन इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने देवरिया में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी-वे) को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। वह अपने अधीनस्थ ट्रैक मेंटेनर का तबादला होने के बाद रिलीव करने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत होने पर सीबीआई ने उसे रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बुलंदशहर निवासी ट्रैक मेंटेनर चंद्रवीर ने सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच में शिकायत की थी कि उसका तबादला 3 अप्रैल को मुरादाबाद डिवीजन में कर दिया गया था। उसकी एनओसी भी जारी कर दी गयी थी। हालांकि उसे रिलीव करने के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अवध के रण में अंबेडकरनगर के रणबांकुरों का मोर्चा, यहां के नेता तीन अलग-अलग सीटों से लड़ रहे चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में छुटभइये ही नहीं, बड़े नेता भी नहीं बचा सके जमानत, इज्जत बचाने के लिए पाने होंगे 1.90 लाख वोट


शिकायत सही पाए जाने पर सीबीआई की ट्रैप टीम को देवरिया भेजा गया। टीम ने चंद्रवीर को 20 हजार रुपये देकर संजय कुमार के पास भेजा। जैसे ही संजय कुमार ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, टीम ने उसे दबोच लिया। तत्पश्चात उसके आवास की तलाशी भी ली गयी। उसे बृहस्पतिवार को लखनऊ लाकर सीबीआई की विशेष अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें