फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: चार बजे हुआ मृतक किसान गुरविंदर का दोबारा पोस्टमार्टम, किया अंतिम संस्कार

Wed, 06 Oct 2021 08:16 AM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ से आए पांच डॉक्टरों के पैनल ने मृतक किसान का दोबारा पोस्टमार्टम किया। इसके बाद किसानों के परिजन संतुष्ट हुए और फिर उन्होंने मृतक का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
भारी पुलिस बल और आला अधिकारियों के बीच किया गया गुरविंदर का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर में हुई हिंसा में चार किसानों की मौत हो गई थी, जिनमें दो किसान बहराइच के थे, जिनका पोस्टमार्टम लखीमपुर में हो गया था लेकिन एक मृतक गुरविन्दर के परिवार वाले पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मानने को तैयार नहीं थे। वह दोबारा पोस्टमार्टम अपने डॉक्टरों के सम्मुख कराना चाहते थे। इसके बाद रात को बुधवार तड़के 4.30 बजे दोबारा पोस्टमार्टम किया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इसके बाद मृतक के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया। इस दौरान कई आला अधिकारी व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


लखनऊ से आया पांच डॉक्टरों का पैनल
किसान के परिजनों की दोबारा पोस्टमार्टन कराने की मांग को लेकर प्रशासन और किसानों की कई दौर की बात हुई। किसानों के समर्थन में राकेश टिकैत भी आए। काफी जद्दोजहद के बाद रात को दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की बात प्रशासन ने माँग ली और पांच डॉक्टरों का पैनल लखनऊ से बुला लिया गया। किसानों की संतुष्टि के लिए किसानों की तरफ से दो डॉक्टर देखरेख के लिए खड़े हुए और इसके बाद 4:30 बजे दोबारा पोस्टमार्टम सम्पन्न हो गया।

सीएमओ की निगरानी में हुआ पोस्टमार्टम
जिला अधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि लखीमपुर हादसे में मरे हुए लोगों में दो युवक हमारे जनपद के हैं, जिनमें से एक के परिजनों द्वारा प्रथम पोस्टमार्टम पर सन्देह किया गया और उसे मानने से इनकार किया गया था। इस पर शासन की प्राथमिकता है कि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से न्याय व्यवस्था में किसी का हस्तक्षेप न हो। उन्होंने आगे कहा कि परिजनों के अनुरोध पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया है। लखनऊ से आई डॉक्टरों की टीम द्वारा सीएमओ की देख-रेख में पोस्टमार्टम कराया गया और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन


भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि अब हमें कोई दिक्कत नहीं है। अब जो निर्णय आएगा उसे हम मानेंगे। मटेरा इलाके के मोहरनिया निवासी मृतक गुरविन्दर के चाचा ने कहा कि अब हम सन्तुष्ट हैं। डीएम व एसपी ने जो मुझसे जो वादा किया था वह आज पूरा किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें