फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होटल में शोरूम कर्मी के शव के पास नहीं मिला दूसरा मोबाइल, जांच की मांग

Sat, 19 Sep 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विवेक पांडेय की फाइल फोटो।
विज्ञापन
चिनहट। देवा रोड स्थित जश्न होटल में बुधवार को मिले शोरूम कर्मी विवेक पांडेय (32) के शव के पास पुलिस को उनका दूसरा मोबाइल नहीं मिला। यह बात विवेक के चाचा हरदोई के सिविल लाइंस निवासी अवधेश ने बताई। उन्होंने पुलिस से कॉल डिटेल जांचने की मौखिक मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विवेक के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। परिवार में सिर्फ विवेक की छोटी बहन सपना है। विवेक लखनऊ में रहता था और दो मोबाइल का इस्तेमाल करता था। इनमें से एक मोबाइल सिर्फ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए था। उसने घरवालों को हजरतगंज स्थित एक शोरूम में काम करने की बात बताई थी। विवेक के नाम 3.50 लाख रुपये की एफडी थी, जिसे उसने कुछ समय पहले तुड़वा दिया था। अवधेश ने बताया कि बुधवार को उन्हें चिनहट पुलिस ने होटल में भतीजे के खुदकुशी करने की सूचना दी। पुलिस को सिर्फ वहीं मोबाइल मिला, जिससे भतीजा बात करता था। दूसरा होटल से गायब था।
युवती को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची थी पुलिस

अवधेश के अनुसार, पुलिस ने बताया कि विवेक ने खुदकुशी से पहले एक युवती से बात की थी। पुलिस उसी युवती को लोहिया अस्पताल लेकर गई थी, जिसने विवेक की पहचान की। अवधेश ने चिनहट पुलिस से युवती से हुई बातचीत की जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि विवेक लखनऊ में कहां रहता था, यह घरवालों और पुलिस को नहीं पता। घरवालों ने लिखित शिकायत नहीं की है पर चाचा के कहने पर दूसरे मोबाइल की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें