फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करंट से डाला चालक की मौत पर प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2026 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बंथरा के गौरीशंकर खेड़ा गांव में डाला चालक के घर के बाहर प्रदर्शन के दौरान जुटे ग्रामीण।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के गौरीशंकर खेड़ा गांव में करंट से डाला चालक विनोद कुमार रावत (40) की माैत होने से नाराज परिजनों ने बृहस्पतिवार शाम उनका शव घर में रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उन्होंने मुआवजे और बिजली विभाग पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। शुक्रवार दोपहर जेई शैलेंद्र और तहसीलदार जेपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया और अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने बंथरा थाने में बिजली विभाग की ओर से तहरीर भी दी। इंस्पेक्टर राणा राजेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। साक्ष्य मिलने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 11 हजार वोल्ट के बिजली के खंभे के अर्थिंग तार की चपेट में आने से विनोद की मौत हो गई थी। आरोप है कि उन्होंने गहरू पावर हाउस को कॉल कर घटना की सूचना दी और जांच की मांग की। फिर भी काफी देर तक बिजली विभाग का कोई अधिकारी नहीं आया।

बंथरा के गौरीशंकर खेड़ा गांव में डाला चालक के घर के बाहर प्रदर्शन के दौरान जुटे ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें