फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक में पत्थरों के प्रयोग व सुरक्षा पर हुई चर्चा

Thu, 15 Jul 2021 06:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या

सार

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर सर्किट हाउस में बैठक हुई। बैठक में राम मंदिर निर्माण की प्रगति, बुनियाद में ललितपुर के ग्रेनाइट पत्थरो का प्रयोग व सुरक्षा को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
बैठक का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति के दूसरे दिन की बैठक सर्किट हाउस में शुरू हो चुकी है। बैठक में बैठक में निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्र, विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, टाटा कंसल्टेंसी व एलएनटी के एक्सपर्ट मौजूद हैं। बैठक में आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा भी मौजूद हैं।

विज्ञापन


बैठक में राम मंदिर निर्माण की प्रगति, बुनियाद में ललितपुर के ग्रेनाइट पत्थरो का प्रयोग व सुरक्षा को लेकर चर्चा की जा रही है।

नवंबर से शुरू होगा पत्थरों को लगाने का काम
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन खरीद मामले में लगे भ्रष्टाचार के आरोप के बाद मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र पहली बार समीक्षा करने पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में जमीन खरीद मामले को लेकर भी चर्चा हुई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

सर्किट हाउस में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई बैठक दो घंटे चली। बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और तुरंत बैठक स्थल से रवाना हो गए। इस बीच ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि दो दिवसीय बैठक के पहले दिन केवल मंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राममंदिर के नींव की 15 लेयर तैयार हो चुकी है, 16 वीं लेयर बनाने का काम चल रहा है।  बरसात के मौसम के बीच काम निरंतर संचालित रहे इसको लेकर विचार विमर्श किया गया। अक्तूबर तक नींव भराई का काम पूरा कर लेने का ट्रस्ट का लक्ष्य है। बताया कि नवंबर से पत्थरों को लगाने का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें