फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में कोरोना का दूसरा केस मिला, निजी लैब में महिला की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Thu, 29 May 2025 06:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ में कोरोना का एक और केस मिला है। निजी लैब में आशियाना की रहने वाली महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
कोविड टेस्ट - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार को कोविड का दूसरा केस सामने आया है। आशियाना की रहने वाली महिला उत्तराखंड से धार्मिक यात्रा करके वापस आई थी। सर्दी-जुखाम व बुखार की शिकायत होने पर निजी लैब से जांच कराई। जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। सीएमओ का कहना है महिला में कोविड के हल्के लक्षण है। वह होम आईसोलेशन में हैं।

विज्ञापन


आशियाना के रुचिखंड की रहने वाली महिला (53) धार्मिक यात्रा करके उत्तराखंड से 22 मई को वापस आई थी। पांच दिन पहले उन्हें सर्दी-जुखाम बुखार की शिकायत हुई। सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हुई। निजी डॉक्टर से दवा ली मगर खास राहत नहीं मिली। 

यह भी पढ़ेंः- Lucknow News: इनकम टैक्स आफिस में हुई कहासुनी, असिस्टेंट कमिश्नर ने आईआरएस गौरव गर्ग को दफ्तर के भीतर पीटा

लक्षण आने पर परिजनों की जांच कराई जाएगी

डॉक्टर की सलाह पर निजी लैब में कोविड की जांच कराई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं लखनऊ के आशियाना इलाके में यह दूसरा कोविड पॉजिटिव केस मिला है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है महिला में कोविड के हल्के लक्षण हैं। बताया परिजनों में अभी तक कोई भी लक्षण नहीं हैं। लक्षण आने पर परिजनों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें