फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने जारी किया संकल्प पत्र: जयंत चौधरी बोले, सपा के सीटों पर जल्द बातचीत फाइनल होगी

Sun, 31 Oct 2021 03:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सपा के साथ गठबंधन तय है। सीटों को लेकर बात चल रही है। इसका निर्णय जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने रविवार को रालोद का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के साथ सीटों के बंटवारे पर उनकी बात चल रही है और जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन


लखनऊ के रविंद्रालय सभागार में संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के लिए आंदोलन किसी के भी हित में नहीं है। किसानों की मांग आज पूरी कर दी जाए तो आंदोलन खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसान, युवा और महिलाएं हर वर्ग के लिए खड़ी है। घोषणा पत्र में भी खास तौर पर इस बात का उल्लेख किया गया है इसलिए इसका नाम लोक संकल्प पत्र दिया गया है तथा सभी वर्गों की इसमें रायशुमारी ली गई है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव के चुनावी रथ पर सवार होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस से कोई गुरेज नहीं है। जब पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ रही है तो फिर मंच साझा करने या चुनावी अभियान को साझा करने में क्या बुराई है।

उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग परेशान है। सरकार ने अपनी घोषणाओं को पूरा नहीं किया है जबकि अब सरकार बदलने वाली है। हम अपनी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें