सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थानों में सीटें खाली
तीन चरणों की काउंसिलिंग के बाद भी 1186 सीटें रिक्त
पॉलीटेक्निक में दाखिले के लिए चौथे चरण की काउंसिलिंग के पंजीकरण व विकल्प चयन करने की प्रक्रिया शनिवार को खत्म हो गई। ऐसा पहली बार है, जब तीन चरणों की काउंसिलिंग खत्म होने के बाद भी राजधानी के सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थानों में सीटें खाली रह गई हैं। राजकीय और अनुदानित संस्थानों की 1186 सीटें रिक्त हैं।
आश्चर्य की बात है कि राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में दाखिले को लेकर हमेशा मारामारी रहती थी, यहां भी 425 सीटें रिक्त रह गई है। राजधानी के सरकारी पॉलीटेक्निक संस्थान छात्रों की पहली पसंद हुआ करते हैं। कोरोना काल में बहुत कम छात्र अपने जिले से बाहर निकल कर पढ़ना चाह रहे हैं। यही वजह है कि सीटें खाली रह गई हैं। वहीं चौथे चरण की काउंसिलिंग के तहत पंजीकरण और विकल्प चयन की प्रक्रिया शनिवार को खत्म हो गई। रविवार को सीट आवंटन का परिणाम जारी होगा और 26 से 29 अक्तूबर तक छात्रों को आवंटित संस्थान में दाखिले के लिए हेल्प सेंटर पर डॉक्यूमेंट वेरीफाई कराना होगा।
संस्थान खाली सीटें
राजकीय पॉलीटेक्निक 356
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक 425
जीबी पंत पॉलीटेक्निक 8
एरोनॉटिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट 8
मान्यवर कांशीराम इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट 70
ऐडेड संस्थाओं में रिक्त सीटें
लखनऊ पॉलीटेक्निक 65
हीवेट पॉलीटेक्निक 188
इंस्टीट्यूट ऑफ टूल रूम ट्रेनिंग 66