फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड विभाग में ड्यूटी में फर्जीवाड़े की जांच का दायरा बढ़ा, सभी जिलों में शुरू हुई छानबीन

Thu, 14 Nov 2019 11:08 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
होमगार्ड विभाग में ड्यूटी में फर्जीवाड़े की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। नोएडा और लखनऊ के बाद अब कुछ अन्य जगहों पर भी ड्यूटी में घपले की शिकायतें मिली रही हैं। जबकि लखनऊ में हुए घपले के मामले की जांच कर रहे डीआईजी होमगार्ड ने एसएसपी से होमगार्ड जवानों की ड्यूटी का लेखा जोखा मांगा है।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े का खुलासा होने के साथ ही कई और जगहों से अनियमितता की शिकायतें आने लगी हैं। सूत्रों के अनुसार प्रदेश के कई जिलों से इस तरह की शिकायतें आई हैं। हालांकि होमगार्ड्स विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है अभी लिखित तौर पर शिकायतें नहीं आई हैं। औपचारिक शिकायत आने के बाद उनकी भी उचित जांच शुरू कर दी जाएगी।

होमगाड्ऱ्स जवानों की ड्यूटी में फर्जीवाड़े का नोएडा के सूरजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद अब लखनऊ में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है। जांच प्रक्रिया से जुड़े अफसरों के मुताबिक लखनऊ के पुलिस अफसरों से अभी मांगा गया ब्यौरा हासिल नहीं हुआ है। ब्यौरा हासिल होने का बाद यह तय हो जाएगा कि गड़बड़ी किस स्तर पर की गई। सभी जगहों पर ड्यूटी के आंकड़ों पर नजर रखी जा रही है ताकि यह पता लग सके कि घपला कहां-कहां हुआ।
विज्ञापन


लखनऊ में होमगाड्ऱ्स की ड्यूटी में फर्जीवाड़े की शिकायत की जांच कर रहे अफसरों ने ड्यूटी का थानेवार हिसाब भी मुहैया कराए जाने का आग्रह किया है। यह पता किए जाने की कोशिश हो रही है कि कहां कब से और किस स्तर पर अनियमितता की गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

बुधवार को विभागीय मंत्री चेतन चौहान फर्जीवाड़े की तह तक पहुंचने के लिए होमगाड्ऱ्स की ड्यूटी व भुगतान को लेकर सभी जिलों के एसपी और एसएसपी को अपने स्तर पर जांच करने के निर्देश दे चुके हैं। 

इसके बाद से प्रदेश स्तर पर इस मामले में छानबीन का सिलसिला शुरू हो गया है। डीजी होमगाड्ऱ्स जीएल मीना ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें