फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला की चेन लूटी, गिरकर चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के कटरा विजन बेग इलाके में हयात नर्सिंग होम के पास बुधवार रात बदमाश पैदल जा रहीं सायदा खातून के गले से सोने की चेन लूट ले गए। छीना-झपटी में वह गिरकर चोटिल भी हो गईं। पुलिस ने स्कूटी सवार दो बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




कानपुर के जाजमऊ निवासी सायदा भोलानाथ कुआं चौपटिया निवासी भांजे अजीम की शादी में शामिल होने आई थीं। बुधवार रात वह कतकी का मेला देखकर लौट रही थीं। हयात नर्सिंग होम के पास गली में पहुंचते ही स्कूटी सवार दो बदमाश पीछे से उनके गले से चेन लूटकर भाग निकले। छीना-झपटी में वह सड़क पर गिरकर चोटिल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे पर लुटेरे भाग चुके थे। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष आर्य ने बताया कि लूट का केस दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें