कड़ाके की सर्दी के मद्देनजर राजधानी के इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल तीन जनवरी तक बंद रहेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश पर जिले के परिषदीय, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई समेत सभी बोर्डों के स्कूलों को तीन जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
आदेश का पालन नहीं करने पर स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पहले से तय प्रयोगात्मक और प्री बोर्ड परीक्षाएं होंगी। इसके लिए स्कूल कक्षा 10 व 12 के छात्रों को स्कूल बुलवा सकते हैं।