फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने जनता से मांगी मदद, स्कूटी का जुर्माना भरने के लिए व्यापरियों से मांगा सहयोग

Wed, 01 Jan 2020 11:03 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने व्यारियों से मांगा सहयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी के घर जाने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जिस स्कूटी पर बैठी थीं उसका पुलिस ने चालान कर जो जुर्माना लगाया है उसको लेकर कांग्रेस ने नया आंदोलन शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई को दमनात्मक मानते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनपद बाजार में जाकर दुकानदारों से मदद मांगी। अब जनता से मिली मदद से कांग्रेस पार्टी जुर्माने की भरपाई करेगी।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि सीएए के  विरोध को लेकर पूर्व आईपीएस एसआर दारापुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्हीं के परिवार से मिलने को प्रियंका गांधी उनके घर जा रहीं थी। 
विज्ञापन


जिन्हें पुलिस ने जबरदस्ती रोका। जब वह कार्यकर्ता की स्कूटी पर बैठ कर गईं तो भी पुलिस ने उनको परेशान किया। जब कुछ नहीं मिला तो सरकार ने पुलिस स्कूटी का चालान करवा कर जुर्माना लगवाया। अब वही बात बताने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लोगों के बीच जा रहे हैं। उसी का जवाब देने के लिए जतना से सहयेग मांगा जा रहा है और उसी से जुर्माना भरा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें