फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीईटी परीक्षा के चलते इन जिलों में 1 से 12 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित, जानें पूरा अपडेट

Thu, 29 Oct 2026 06:03 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पीईटी परीक्षा के चलते यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए अंबेडकरनगर, रायबरेली, अयोध्या, बाराबंकी और लखनऊ में शुक्रवार को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में छुट्टी की कर दी गई है। 
विज्ञापन
UP School Closed - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आयोजन के चलते शुक्रवार को पांच जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों में छुट्टी रहेगी। इनमें अंबेडकरनगर, रायबरेली, अयोध्या, बाराबंकी और लखनऊ शामिल हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की आवाजाही बढ़ने से सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका है। इसी को देखते हुए स्कूलों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है, ताकि परीक्षा केंद्रों के आसपास और प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।

लखनऊ में 40 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना

लखनऊ के जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 30 अक्तूबर को जिले के सभी बोर्डों के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जारी आदेश में सभी प्रधानाचार्यों को इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

पीईटी की पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में करीब 20 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को दो घंटे में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक दिन का अवकाश घोषित किया गया

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शुक्रवार को आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के मद्देनजर अंबेडकरनगर के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने इसका आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि डीएम की अनुमति के बाद यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संचालित विद्यालयों में भी शुक्रवार को शैक्षणिक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें