फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: अखिलेश बोले- नजर हटी तो दुर्घटना घटी, सरकारी नौकरी के नियम बदले; आजम खां और बेटे को बड़ी राहत

Thu, 29 Oct 2026 05:51 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
 
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन


Trending Videos

Akhilesh Yadav - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अखिलेश बोले-  नजर हटी, दुर्घटना घटी

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं से एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान डटे रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही मतगणना केंद्र छोड़ें। यादव ने कार्यकर्ताओं से अपने सहयोगियों के लिए आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था करने की अपील की, जिनमें भोजन, पानी, छाता और तौलिये शामिल थे।

एक्स पर साझा की गई एक पोस्ट में, यादव ने कार्यकर्ताओं से मतगणना प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहने और अपना मनोबल बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "सभी डटे रहें और जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद ही जाएं।" सपा प्रमुख ने कार्यकर्ताओं को आत्मसंतुष्टि के प्रति आगाह करते हुए सड़क पर लिखी चेतावनी "नजर हटी, दुर्घटना घटी!" को याद दिलाया। पढ़ें पूरी खबर

यूपी शासन का बड़ा फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

योगी सरकार ने बदले कैरेक्टर सर्टिफिकेट के कई नियम

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के चरित्र सत्यापन की नीति सख्त कर दी गई है। अब हिंसक तरीकों से व्यवस्था बदलने यानी ‘रिजीम चेंज’ के उद्देश्य वाले संगठनों से जुड़े लोगों को सरकारी नौकरी के लिए अपात्र माना जा सकता है। प्रदेश के विभिन्न विभागों, निगमों, परिषदों और स्थानीय निकायों में सीधी भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों पर यह नीति लागू होगी।

शासनादेश के मुताबिक, ऐसे संगठन के सदस्य, जिसका घोषित उद्देश्य हिंसक तरीकों से व्यवस्था बदलना है, सरकारी नौकरी के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे। हालांकि, केवल राजनीतिक विचारधारा के आधार पर किसी अभ्यर्थी को अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज की ओर से यह शासनादेश हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

Azam Khan - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आजम खां और बेटे अब्दुल्ला को बड़ी राहत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड रखने के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने दोनों की सजा को निलंबित करते हुए उनकी जमानत अर्जी मंजूर की है। न्यायमूर्ति समित गोपाल की एकलपीठ ने यह फैसला सुनाया। पिछली सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

आजम खां और अब्दुल्ला आजम ने ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा और दोषसिद्धि को चुनौती देते हुए आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाएं दाखिल की थीं। उन्होंने अपनी याचिकाओं के अंतिम निस्तारण तक अंतरिम राहत की मांग की थी, जिसमें दोषसिद्धि पर रोक लगाने, सजा निलंबित करने और अंतरिम जमानत दिए जाने का अनुरोध किया गया था। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ ट्रिपल मर्डर। - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में तीन हत्याओं का आरोपी ऋषभ चर्चा में, सांप को गले में लपेटता था

तिहरे हत्याकांड का आरोपी ऋषभ मोहल्ले में दबंगई दिखाकर लोगों में दहशत फैलाता था। आरोप है कि वह कई बार बेवजह घर के बाहर फायरिंग करता था। हथियारों के साथ तस्वीरें खिंचवाना, शराब और पार्टियां करना उसके शौक में शामिल था। उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर ऐसी कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट हैं।

आरोपी बेखौफ होकर मोहल्ले में फायरिंग करता था। वह कभी सपेरों से सांप लेकर गले में लपेटकर भी घूमता था। इन हरकतों से वह लोगों के मन में डर बैठाना चाहता था। सोमवार को पार्किंग विवाद के दौरान भी उसने सरेआम गोलियां चलाईं। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

Karwa Chauth 2026 - फोटो : अमर उजाला

यूपी में कब निकलेगा चांद? लखनऊ- कानपुर समेत प्रमुख शहरों का देखें समय; जानें कब दें अर्घ्य

करवा चौथ का पर्व आज, 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को मनाया जा रहा है। पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा है। शाम को करवा माता की पूजा के बाद व्रती महिलाओं को चंद्रमा निकलने का इंतजार रहेगा। 

चांद के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाएगा। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में व्रती महिलाएं अपने शहर के अनुसार चांद निकलने का संभावित समय जान सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें