फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूल प्रबंधन से पूछताछ, छात्र को ताना मारते थे विद्यालय के कर्मचारी

Sat, 22 Feb 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अल्तमश। फाइल फोटो
विज्ञापन
मलिहाबाद। सफा पब्लिक स्कूल में पांचवीं के छात्र अल्तमश की आत्महत्या के मामले में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने आत्महत्या का कारण जानने के लिए प्रिंसिपल एंथोनी थामस, अब्दुल हफीज और अन्य कर्मचारियों से सवाल पूछे। हालांकि, प्रबंधन की ओर से छात्र की एक हरकत पर दंडित करने की बात दोहराई गई।
विज्ञापन

उधर, बस्ती के पैकोलिया मुस्लिम गांव निवासी अल्तमश की आत्महत्या की वजह से शुक्रवार को हॉस्टल के छात्र मायूस नजर आए। मैनेजर अरशद खान ने बताया कि लगभग 30 बच्चे हॉस्टल में रहते हैं। एसीपी मलिहाबाद अमूल मुरकुट के मुताबिक सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अल्तमश के बड़े भाई कुद्दूश का आरोप है कि यतीम होने की वजह से स्कूल में फीस नहीं पड़ती थी। इसी वजह से अल्तमश को फ्री में पढ़ने के लिए स्कूल स्टाफ ताने देता था। साथ में रहने वाले छात्रों ने भी यही बात दोहराई। कहा कि इस वजह से वह काफी तनाव में रहता था। उल्लेखनीय है कि स्कूल के बाथरूम में बृहस्पतिवार को अल्तमश का शव फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें