फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी तैयारियों के साथ शुरू होगा, 'स्कूल चलो अभियान'

Sat, 01 Jul 2017 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग का महत्वाकांक्षी ‘स्कूल चलो अभियान’ का शनिवार को आगाज अधूरी तैयारियों के साथ होगा। प्रदेश के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को बैग, जूते-मोजे, यूनिफॉर्म व पाठ्यपुस्तक तक नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कक्षा 1 से 8 तक सभी प्रमुख विषयों के 53 टाइटल की 9.5 करोड़ पाठ्य पुस्तकें वितरित की जाएंगी। सरकार ने इसके लिए करीब 280 करोड़ रुपये का ठेका दिया है।

पाठ्य पुस्तक प्रकाशित करने वाली फर्मों को जुलाई के प्रथम सप्ताह तक ही पुस्तकें स्कूलों में पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अभी तक सिर्फ 40 टाइटल की पुस्तकें ही मिली हैं।
विज्ञापन


पाठ्यपुस्तक अधिकारी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि 9.5 करोड़ पुस्तकें प्रकाशित कराई गई हैं। उन्हें सभी जिलों में पहुंचाने के लिए प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही है।

दो यूनिफॉर्म के लिए निर्धारित किया गया 400 रुपये

- फोटो : amar ujala
इसी प्रकार, स्कूलों में छात्रों को नई यूनिफॉर्म देने के लिए भी बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिलों में बेसिक शिक्षा अधिकारियों को राशि आवंटित की गई है। प्रत्येक छात्र के लिए दो यूनिफार्म सेट का 400 रुपये बजट निर्धारित किया गया है।

विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंध समिति के जरिये यूनिफॉर्म वितरित होनी है, लेकिन शुक्रवार तक प्रदेश के सैकड़ों स्कूलों में इनका वितरण नहीं हुआ है। बेसिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जूते-मोजे वितरित करने के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण निविदा को निरस्त कर इसे दोबारा आमंत्रित करने की प्रक्रिया जारी है।

लिहाजा, जूते-मोजे भी छात्रों को 15 जुलाई तक नहीं मिल सकेंगे। स्कूल बैग भी जुलाई के पहले सप्ताह के बाद ही मिलेंगे।
विज्ञापन

सीएम योगी करेंगे अभियान की शुरुआत

यूपी में शिक्षा से वंचित 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों को सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नामांकित कराकर 1 से 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा।

शनिवार को कुकरैल पिकनिक स्पॉट में मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल करीब 200 छात्रों को स्कूल बैग, जूते-मोजे, यूनिफॉर्म व पाठ्य पुस्तकें देकर अभियान शुरू करेंगे।

मुख्यमंत्री ने अभियान को सफल बनाने के लिए ‘खूब पढ़ो आगे बढ़ो’ का नारा दिया है। वे ‘स्कूल चलो रथ’ को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ पौधरोपण अभियान भी संचालित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें