फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज के कई इलाकों में एक सप्ताह तक रहेगा पानी संकट

विज्ञापन
अलीगंज के कई इलाकों में रहेगा पानी का संकट। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
अलीगंज में नलकूप खराब हो गया है और नया नलकूप लगाने का शनिवार से शुरू किया जाएगा। इसके चलते कई इलाकों में एक सप्ताह तक पानी का संकट रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, ऐशबाग जलकल से आने वाली मेन राइजिंग पाइप लाइन में लीकेज हो गया है। इसकी मरम्मत का काम शनिवार को होगा। इससे जलकल से जुड़े कई इलाकों में पानी का संकट होगा। जलकल विभाग ने सूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

अलीगंज में चर्च रोड नलकूप की रिबोरिंग का काम शनिवार को आपूर्ति के बाद किया जाएगा।
रिबोरिंग का काम करीब एक सप्ताह में पूरा होगा। इस दौरान चर्च रोड, दयाल फोर्ट, देव लोक कालोनी, विष्णुपुरी कॉलोनी व मेंहदी टोला में पानी का संकट रहेगा।
इसे लेकर टैंकर लगाए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय निवासी अवर अभियंता से मोबाइल नंबर 6390260160 पर संपर्क कर सकते हैं।
दूसरी ओर ऐशबाग जलकल से आने वाली राइजिंग मेन पाइप लाइन हनुमान सेतु के पास टूट गई है। इसकी मरम्मत शनिवार को की जाएगी। इसके कारण बाबूगंज, निशातगंज, न्यू हैदराबाद आदि क्षेत्र में शनिवार शाम पानी का संकट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें