बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह ने बताया कि कोथराकलां में श्री लालजी शिक्षण संस्थान प्राथमिक विद्यालय, श्री लालजी शिक्षण संस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा रामरती सिंह बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के रूप में कोई भी विद्यालय संचालित नहीं है। विद्यालय की मान्यता तथ्यों को छुपाकर वर्ष 2003 में ली गई थी। मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
निधि वापसी की होगी कार्रवाई : सीडीओ
सीडीओ राधेश्याम ने बताया कि कोथराकलां में फर्जी तरीके से विधायक व सांसद निधि लेने के मामले में डीएम का पत्र प्राप्त हुआ है। जल्द ही नियमानुसार निधि वापसी की कार्रवाई की जाएगी।