फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के कई एससी-एसटी शिक्षकों का होगा डिमोशन, ये है वजह

Thu, 07 Dec 2017 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने एससी-एसटी वर्ग के उन शिक्षकों को पदावनत (डिमोट) करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने आरक्षण का लाभ उठाकर पदोन्नति प्राप्त की थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर शिक्षकों से आपत्तियां मंगाई हैं। 
विज्ञापन


प्राथमिक के सहायक अध्यापक पद के शिक्षक जूनियर और जूनियर के शिक्षक प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत हो गए थे। पूर्व सीएम मायावती के शासनकाल में इसका लाभ दिया गया था। इस मुद्दे को लेकर हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की गई थी।

कोर्ट ने 31 मई को अपने आदेश में कहा है कि ऐसे शिक्षकों को या तो पदावनत करें या फिर उनका वेतन फ्रीज किया जाये। इसी क्रम में शिक्षा भवन स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने ऐसे शिक्षकों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1997 से 2012 तक वाले होंगे डिमोट

- फोटो : Demo Pic
एससी व एसटी वर्ग के वे शिक्षक जिन्हें आरक्षण का लाभ देकर 15 नवंबर 1997 से लेकर 28 अप्रैल 2012 तक पदोन्नति दी गई है, उनको पदावनत करने का आदेश है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 2,120 शिक्षकों की वरिष्ठतम सूची जारी की है।

इस सूची में सभी वर्ग के शिक्षक शामिल हैं। इसको लेकर उन्होंने 12 दिसंबर तक आपत्तियां मंगाई हैं। बीएसए ने बताया कि  ऐसे शिक्षकों की सूची बनाई जा रही है। आपत्तियां मिलने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद उच्च न्यायालय और परिषद के आदेशानुसार डिमोशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें