फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBSP: सुभासपा ने लखनऊ समेत पांच नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी घोषित किए, घरेलू बिजली फ्री करने की बात कही

Wed, 12 Apr 2023 02:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने लखनऊ नगर निगम सहित पांच नगर निगमों के मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिए। उन्होंने कहा कि यूपी में भी घरेलू बिजली फ्री होनी चाहिए और तेलंगाना की तरह बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने लखनऊ सहित पांच नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों की बुधवार को घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले चरण में 5 नगर निगम, 87 नगर पालिका और 117 नगर पंचायतों में चुनाव लड़ने जा रही है।
विज्ञापन


लखनऊ से अलका पांडे, वाराणसी से आनंद तिवारी, प्रयागराज से उपेन्द्र निषाद, गाजियाबाद से दयाराम भार्गव और कानपुर से रमेश राजभर मेयर प्रत्याशी होंगे।

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल: पूछा - माफियाओं की सूची क्यों जारी नहीं कर रही योगी सरकार

ये भी पढ़ें - परिवारवाद को रोकना भाजपा के लिए मुश्किल , कई दिग्गज व मंत्री आगे बढ़ाना चाहते हैं विरासत
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभर ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में मुफ्त बिजली दी जा सकती है तो उसी तर्ज पर यूपी में भी घरेलू बिजली बिल माफ होना चाहिए। तेलंगाना की तर्ज पर यूपी में भी बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिले।

उन्होंने जातीय जनगणना की मांग भी उठाई। राजभर ने कहा की पार्टी आधी आबादी के लिए लोकसभा, विधानसभा और नौकरियों में आधी सीटें आरक्षित करने की मांग करती है। इसके अलावा स्थानीय सड़क, पानी, बिजली और गृहकर आदि मुद्दों पर पार्टी चुनाव में जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें