फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खराब कानून-व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए 17 जातियों के आरक्षण मुद्दे को उछाल रही सरकार'

Mon, 08 Jul 2019 03:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति का आरक्षण कोटा बढ़ाया जाना चाहिए। प्रदेश सरकार खराब कानून-व्यवस्था से ध्यान हटाने के लिए ऐसे मुद्दे उछाल रही है। वे मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर आरक्षण खत्म करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके खिलाफ वे  नमो बुद्धाय जन सेवा समिति के बैनर तले दिसंबर से देशव्यापी आंदोलन करेंगी। इसके लिए जिलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसमें समान विचारधारा के सभी लोगों का साथ लिया जाएगा।

फुले ने कहा कि दलित लड़कियों को बलात्कार के बाद मारकर पेड़ पर लटकाया जा रहा है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार को कोई फिक्र नहीं है। अति पिछड़ी 17 जातियों को एससी में शामिल करने से पहले सरकार को एससी का कोटा बढ़ाने की चिंता करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संविधान को पूरी तरह लागू करवाने, आरक्षण कोटा पूरा करने, ईवीएम की जगह बैलट पेपर से चुनाव कराने की भी मांग की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें