नए नियमों के तहत टूर ऑपरेटरों को वेबपोर्टल पर ही बुकिंग करनी होगी। उन्हें वीजा, रहने, खाने, घूमने सहित अन्य खर्च की रकम पहले ही जमा करनी होगी। इसके बाद ही उमरा वीजा जारी किया जाएगा। टूर ऑपरेटर अयान ने बताया कि बीते साल तक 40 से 55 हजार रुपये का उमरा पैकेज था, जो इस साल बढ़कर 70 हजार रुपये तक हो गया है।
सऊदी अरब में कहीं भी घूमने की मिली आजादी
सऊदी अरब सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए नियमों में उमरा जाने वाले जायरीनों को वहां के किसी भी राज्य व शहर में घूमने की आजादी दी है। जायरीनों को इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
अभी तक उमरा के लिए सऊदी अरब पहुंचने वालों को मक्का के अलावा मदीना मुनव्वरा और जेद्दा ही जाने की इजाजत थी। अन्य राज्यों में जाने के लिए अतिरिक्त रकम देकर अलग से वीजा लेना पड़ता था।