फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनवे पर रफ्तार भर चुकी फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, 290 पैसेंजर थे सवार

Sat, 17 Mar 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब जेद्दा जा रहे विमान में तकनीकी खराबी सामने आई। विमान रनवे पर रफ्तार ले चुका था। पर, खराबी की जानकारी मिलते ही विमान का टेकऑफ कैंसिल कर दिया गया। करीब ढाई घंटे बाद विमान को रवाना किया गया। फ्लाइट में 290 पैसेंजर थे।

विज्ञापन


सऊदी अरब एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एसवी-895 चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से शाम 5.40 बजे रवाना होता है। शुक्रवार को भी विमान रवानगी को तैयार हुआ। विमान रनवे पर पहुंचा ही था कि पायलट को कुछ खामी का अंदेशा हुआ। जिसकी सूचना एटीसी को दी और टेकऑफ कैंसिल कर दिया गया। इससे एयरपोर्ट पर हड़कम्च मच गया। 

आनन-फानन इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची और तकनीकी समस्या को दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया। विमान को टैक्सी वे में लाकर देर शाम तक इंजीनियरों की टीम माथापच्ची करती रही। उधर विमान की लेटलतीफी से नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


एयरलाइंस अधिकारियों ने उन्हें जैसे-तैसे समझाकर शांत करवाया। एयरपोर्ट के विशेष कार्याधिकारी संजय नारायण ने बताया कि सऊदी एयरलाइंस के विमान संख्या एसवी-895 में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से फ्लाइट करीब सवा चार घंटे की देरी से रात सवा नौ बजे रवाना हुई है।

सऊदी एयरलाइंस का विमान जेद्दा जाने के लिए रनवे पर स्पीड पकड़ चुका था। रफ्तार करीब ढाई सौ किलोमीटर प्रति घंटे की थी। इसी बीच जब गड़बड़ी की आशंका पायलट को हुई तो उसने तत्काल विमान को रोक दिया और सूचना एटीसी को दी। जिसकी बाद आनन-फानन इंजीनियरों की टीम मौकेपर पहुंची। विमान में 277 पैसेंजर व चार क्रू थे।

सऊदी अरब एयरलाइन के जेद्दा जाने वाली फ्लाइट में गड़बड़ियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। विमान में सफर करना यात्रियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। कुछ समय पूर्व भी विमान में खराबी की शिकायतें दर्ज हुई थीं। वहीं करीब दो महीने पहले इसी विमान का एक पहिया निकल गया था, जिससे एयरपोर्ट पर हड़कम्प मच गया था और विमान में बैठे यात्रियों की जान पर बन आई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें