फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर और फूलपुर में बीजेपी की हार पर योगी के मंत्री ने ही उठाया सवाल

Sat, 17 Mar 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष एवं दिव्यांग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फूलपुर व गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव के परिणाम और दिव्यांगजनों के लिए पेंशन राशि बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की। 

विज्ञापन


सीएम से मिलने के बाद राजभर ने मीडिया से कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उपचुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा नेतृत्व को अपना प्रचार कार्यक्रम लगाने का सुझाव दिया था, लेकिन कार्यक्रम नहीं लगाया गया।

अति उत्साह के कारण भाजपा उपचुनाव में फेल हो गई। यही नहीं, अन्य सहयोगी दलों से भी कुछ नहीं पूछा गया। इस पर मुख्यमंत्री ने चूक होने की बात कही है। हालांकि राजभर ने यह भी कहा कि उपचुनाव में हुई हार से भाजपा की साख घटने की बात करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असली आकलन तो आम चुनाव से ही होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2019 में फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें