फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में मालगाड़ी से टकराई सत्याग्रह एक्सप्रेस, पांच जख्मी

Sun, 19 Mar 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
ट्रेन हादसे में घायल
विज्ञापन
सिटी स्टेशन पर शुक्रवार रात दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के तीन डिब्बे मालगाड़ी से टकरा गए। इससे ट्रेन के गेट के पास बैठे पांच मुसाफिर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


यह हादसा उत्तर रेलवे मुरादाबाद के सिटी रेलवे स्टेशन के आउटर के पास हुआ, जहां से दो ट्रेनों के ट्रैक बदलते हैं। उधर, मामले की खबर पाकर रेलवे के अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे। रेलवे के एडीआरएम ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।

रक्सौल से दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस शुक्रवार रात करीब एक बजे सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां ठहराव के बाद ट्रेन आउटर के पास पहुंची थी। इसी दौरान दूसरी ओर से एक मालगाड़ी भी आ गई।
विज्ञापन


आउटर के पास मालगाड़ी व ट्रेन से रगड़ती हुई निकल गई, जिससे ट्रेन में गेट के पास खड़े पांच मुसाफिर बुरी तरह जख्मी हो गए। उधर, ट्रेन की बोगी मालगाड़ी से रगड़ने की आवाज के बाद ट्रेन रोक दी गई। इसके बाद लोगों की मदद से घायलों को फौरन जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

ये हैं घायल

हादसे के बाद का एक दृश्य - फोटो : amar ujala
घायलों की पहचान बिहार के पश्चिमी चंपारन के गौनहा थाना क्षेत्र के बेरिया माधौपुर निवासी इरशाद मिर्जा, खैराबाद के उनसिया निवासी हरिनाम, बलरामपुर जिले के ललैया निवासी तेजराम, सदरपुर निवासी अमरेश कुमार व बाराबंकी के कोटरीपुर निवासी विनय तिवारी के रूप में हुई है।

इन सभी यात्रियों के पैर बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। खबर पाकर आरपीएफ, जीआरपी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

साथ ही रेलव के जिम्मेदार भी मौके पर पहुंचे। शनिवार सुबह उत्तर रेलवे मुरादाबाद के एडीआरएम संजीव मिश्रा ने भी जांच की। हादसे में किसकी लापरवाही है, इसकी भी जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें