नामांकन दाखिल करने पहुंचे सतीश महाना।
- फोटो : amar ujala
यूपी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस पद के लिए एक ही नामांकन हुआ है। अत: उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
नामांकन करते समय उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोमवार को प्रदेश के विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इसके बाद सतीश महाना ने नामांकन दाखिल किया। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को दोपहर 3 बजे विधानसभा के मंडप में होगा।