फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंसर पीड़ितों की जिंदगी में उजाला भर रहीं सपना और स्वर्णिमा

Tue, 04 Nov 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सपना और स्वर्णिमा
विज्ञापन
लखनऊ। समाज में ऐसे लोग विरले ही होते हैं जो दूसरों के दर्द को अपना समझकर अपनी पूरी जिंदगी उनकी सेवा में समर्पित कर देते हैं। आशियाना की 55 वर्षीय सपना उपाध्याय ऐसा ही कर रही हैं। उन्होंने अब तक 55,000 कैंसर पीड़ितों के इलाज में सहयोग किया है। इसमें अब उनकी बेटी 28 वर्षीय स्वर्णिमा उपाध्याय रस्तोगी भी शामिल हो चुकी हैं। मां-बेटी मिलकर कैंसर पीड़ितों की जिंदगी में शिक्षा की रोशनी से उजाला भर रही हैं।
विज्ञापन


ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष सपना बताती हैं। 20 वर्ष पहले जब शुरुआत की थी तो मुख्य उद्देश्य कैंसर पीड़ितों के इलाज में मदद करना था। लेकिन लोगों की परेशानियां देखते हुए तीमारदारों की भी मदद करनी शुरू कर दी। उन्हें खाना देना, नौकरी देना अब जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण काम बन चुका है। जितने अधिक लोगों की मदद करती हूं उतनी ही खुशी मिलती है। शुरुआत तो अकेले की थी, लेकिन आज हजारों लोग इस मुहिम से जुड़ चुके हैं। वह कैंसर पीड़ितों और जरूरतमंदों की शिक्षा का खर्चा भी उठाती हैं। उनकी मदद से संस्था से जुड़ी दुबग्गा की विनिता वर्मा की बेटी सलोनी ने कैंसर को मात देकर जीएनएम की पढ़ाई शुरू की। वहीं, सरला की बेटी भी बीडीएस की पढ़ाई कर पाई।
जरूरतमंद लड़कियों का कन्यादान

सपना और स्वर्णिमा की सेवा की यह भावना सिर्फ बीमारी तक ही नहीं रुकती। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का कन्यादान भी करती हैं। हर साल विभिन्न जिलों की पांच-छह गरीब बेटियों की शादी का खर्चा उठाती हैं। शादी में शामिल होकर मां बनकर बेटी की तरह विदाई भी कराती हैं।
विज्ञापन

मां से मिली लोगों की मदद करने की प्रेरणा

स्वर्णिमा बताती हैं बचपन से मां को लोगों की मदद करते हुए देखा। ऐसे में उनसे लोगों की सहायता करने की प्रेरणा मिली, इसलिए नौकरी छोड़कर कर उनकी मुहिम को आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया है। हमारी मदद से जब लोगों की जिंदगी बचती है तो एक अलग ही खुशी महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें