फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संयोजक बने संतोष कुमार वशिष्ठ, हिंदू हितों के लिए लड़ेंगे लड़ाई

Sat, 11 Jan 2025 12:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

संतोष कुमार वशिष्ठ, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संयोजक बनाए गए हैं। वशिष्ठ ने कहा कि वह हिंदू हितों के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। 
विज्ञापन
संतोष कुमार वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट ने संतोष कुमार वशिष्ठ को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वशिष्ठ के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा। हिंदू समाज के मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन


संतोष कुमार वशिष्ठ को यह जिम्मेदारी संगठन के प्रति उनकी समर्पण और कार्यों के कारण सौंपी गई है। वशिष्ठ ने संगठन को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रस्ताव किया है, जिनमें समाज में हिन्दू एकता को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक संरक्षण, और सामाजिक मुद्दों पर सक्रियता शामिल है।

इन लोगों ने दी बधाई

राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय नारायण भट्ट, नीरज पांडे,  ब्रजेश सिंह, प्रशांत सिंह राणा, दिनेश शर्मा आदि ने उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें