फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: देर रात बेटी की चीख सुनकर कमरे में पहुंची मां, गुस्साए दामाद ने कर दी सास की हत्या; जानें पूरा मामला

Sat, 11 Jan 2025 11:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

देर रात बेटी की चीख सुनकर मां भागकर कमरे में पहुंची। गुस्साए दामाद ने चाकू से वार करके सास की हत्या कर दी। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में सिकंदपुर बाजार निवासी निर्मला (55) की शु्क्रवार देर रात अयोध्या निवासी उसके दामाद ने शरीर पर चाकू से कई वार करके हत्या कर दी। हत्यारे का अपनी पत्नी शालिनी से पारिवारिक वाद कोर्ट में विचारधीन चल रहा है। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार वह अक्सर शालिनी को फोन कर जान से मार डालने की धमकी देता था। किसी को अंदेशा नहीं था कि वह इस तरफ की वारदात को अंजाम दे डालेगा। शनिवार की सुबह एसपी केशव कुमार ने घटना स्थल का जायजा लिया। खुलासे के लिए तीन टीमों को गठन कर पुलिस जांच में जुटी। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

सम्मनपुर थाने के सिकंदरपुर बाजार निवासी शालिनी 24 का विवाह वर्ष 2021 में अयोध्या जनपद के इनायतनगर थाने के मवईकला निवासी राकेश तिवारी के साथ हुआ था। दो वर्ष बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। मामला कोर्ट जा पहुंचा। 
विज्ञापन


शालिनी ने पति राकेश व परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। कोर्ट से गुजरा भत्ता लेने के बाद वह अपनी मां निर्मला के साथ उनके घर पर ही रहने लगी। उसके दो भाई सुशील उपाध्याय और बाल गंगाधार लखनऊ में किसी निजी संस्था में नौकरी करते थे। घर पर शालिनी और उसकी मां निर्मला ही अकेले रहती थीं।

शालिनी ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की रात करीब एक बजे घर का किसी ने दरवाजा खटखटाया। उसने उठकर दरवाजा खोला, लेकिन बाहर कोई नहीं था। दरवाजा बंद कर अंदर गई। तभी घर के पीछे से कूदकर उसका पति राकेश अंदर दाखिल होते ही चाकू से शालिनी पर वार किया। वह शोर मचाकर भागी। बेटी की चीख की आवाज सुनकर वहां पहुंची उसकी मां निर्मला पर राकेश ने चाकू से तीन वार कर उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें