इससे पूर्व सर्किट हाउस में पत्रकारों से उन्होंने कहा कि वह खुद राम भक्त हैं व अयोध्या में भव्य राममंदिर बनवाने के समर्थक हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी है तो हर नामुमकिन भी मुमकिन है और जल्द ही अयोध्या में भव्य राममंदिर बनेगा।
मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। पहले सुनवाई की प्रक्रिया सुस्त थी लेकिन अब रफ्तार पकड़ चुकी है। उम्मीद है कि जल्द फैसला आएगा। शिवसेना प्रमुख के आगमन पर उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी व मथुरा तीर्थ स्थल हैं। यहां किसी के आने पर कोई रोक नहीं होनी चाहिए।
समाज को बांटकर घटिया राजनीति करने वालों का हुआ अंत
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव का स्पष्ट संदेश है कि समाज को बांटकर घटिया राजनीति करने वालों को जनता ने सबक सिखाया है। इस चुनाव में 51 प्रतिशत वोट भाजपा को मिले हैं पार्टी का लक्ष्य 60 प्रतिशत वोटों का है।
सम्मेलन में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा, जब राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा तभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या आएंगे। उन्होंने कहा अगली बार जब महंत नृत्य गोपाल दास का जन्मोत्सव मनाएंगे तब तक राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका होगा। अयोध्या हमारी थी हमारी है और हमारी ही रहेगी। आने वाले 6 दिसंबर 2019 को हम किसी निर्णायक परिस्थिति के दर्शन करेंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने घर में जय श्री राम की एक माला जरूर जपे।
इसके अलावा, अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष कन्हैया दास रामायणी ने कहा कि अब एक साल के भीतर राम मंदिर का निर्माण हो जाना चाहिए।
जगद्गुरु स्वामी विश्वेश तीर्थ ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए यह अनुकूल वक्त है। विधेयक लाकर एक साल में मंदिर निर्माण किया जाना चाहिए।
आचार्य धर्मेंद्र ने कहा कि रामभक्तों के साथ अब रामभक्ति का भी विकास होना चाहिए। राममंदिर संतों व रामभक्तों की शक्ति से बनेगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी शिरडी जाते हैं अयोध्या नहीं आते। उन्हें रामलला ने प्रधानमंत्री बनाया है शिरडी वाले ने नहीं।